इम्यूनिटी बढ़ानें से लेकर वजन घटाने में मदद करता है एलोवेरा जूस, जानिए इसके अहम फायदे

 इम्यूनिटी बढ़ानें से लेकर वजन घटाने में मदद करता है एलोवेरा जूस, जानिए इसके अहम फायदे

सेहतराग टीम

एलोवेरा में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे की तरह की समस्याएं दूर होती है। इसलिए इसे सूपरफूड भी कहते हैं। ये हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके चमत्कारिक गुणों की वजह से मिस्र में एलोवेरा को 'अमरता प्रदान करने वाला पौधा' कहा जाता है। आइए जानते हैं एलोवेरा के जूस के फायदों के बारे में... 

पढ़ें- जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत 

एलोवेरा एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर को बीमारियों के खिलाफ एक कवच मिल जाता है। इसलिए अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं। 

वजन घटाने में भी है कारगर 

एलोवेरा में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फैट जलाने में मदद करता है। ये शरीर में जमा फैट को ऊर्जा में परिवर्तित करके वजन को कम करता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं।

सूजन और दर्द से देता है राहत 

एलोवेरा का रस पीने से शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है, साथ ही यह गठिया के दर्द को भी कम करने में सहायक होता है। सिर्फ दो हफ्ते अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिएं, तो आपको सूजन और दर्द में राहत महसूस होने लगेगी।

कब्ज में है फायदेमंद 

एलोवेरा के रस में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए बहुत ही जरूरी है। कब्ज के इलाज के लिए एलोवेरा के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक रेचक भी है।

एलोवेरा के जूस के नुकसान 

सीमित मात्रा में एलोवेरा का जूस फायदेमंद तो होता है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। यह हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए एलोवेरा के जूस का सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। और हां, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को भी एलोवेरा जूस लेने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें-

दस्त की समस्या हो तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द ही हो जाएंगे ठीक

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।